बिंदुखत्ता, इंद्रानगर निवासी स्वर्गीय पुरन चंद्र जोशी के सुपुत्र भास्कर जोशी ने GATE परीक्षा 2025 में 98.33 परसेंटाइल अर्जित कर ऑल इंडिया में 1132वीं रैंक प्राप्त की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बल पर उनका चयन आईआईटी रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में एमटेक के लिए हुआ है।
भास्कर ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। बीटेक के बाद उन्होंने किसी जॉब को प्राथमिकता न देते हुए पूर्ण रूप से GATE की तैयारी में लगने का निश्चय किया। उन्होंने नोएडा में अपने बड़े भाई रोहित जोशी के साथ रहते हुए बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की।
भास्कर के पिता का निधन लगभग 12 वर्ष पूर्व हो गया था। वर्तमान में वे अपनी माता पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं। उनके बड़े भाई रोहित जोशी टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, नोएडा में कार्यरत हैं। साथ ही, भास्कर जोशी, हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार दीप चंद्र जोशी के छोटे भाई हैं।
Leave a Reply