कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने किया।
इस मौके पर मंच से पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाने वाले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्तराखंडी रंग में रंग गया।
कुमाऊं की थाल से लेकर मॉडर्न फूड तक – स्वाद का अनोखा संगम
फूड फेस्टिवल में शामिल विभिन्न होटल और संस्थाओं ने अपने-अपने विशेष व्यंजन पेश किए —
-
अनुपम रेस्टोरेंट: शिकार भात, बड़ील, मडुवा मटन मोमो
-
होटल नमः: भुटवा स्प्रिंग रोल, पहाड़ी भात, रागी ब्राउनी, बर्गर और पिज़्ज़ा
-
नैनी रिट्रीट: रागी टाकोस, पहाड़ी मुर्ग का शिकार, झंगोरे की खीर
-
स्टर्लिंग रिसोर्ट: कुमाऊनी रायता, भट्ट की चुड़कानी, पालक का कापा, कुमाऊनी थाली, गोरखा चटनी
-
डीएस स्पाइको: पेरी पेरी मसाला, जिंजर-गार्लिक पेस्ट, तंदूरी सॉस, मेयोनीज़
-
नैनी महिला जागृति संस्था: ऐपण क्राफ्ट, बुरांश जूस, जूट बैग, कैंडल, सना नींबू
-
कैफे ठंडी बाई सरस्वती: मडुवा बर्फी, बाल मिठाई, मेथी ड्राईफ्रूट लड्डू
-
मुसकोटिया रिसोर्ट: कांजी बीटरूट एंड कैरेट, एप्पल साइडर, रागी बन टिक्की, रागी कुलचा
-
कैप्रोन्स चॉकलेट ड्रीम्स: कैरेमल कस्टर्ड, कोरियन बन, ऑरेंज-क्रैनबेरी चॉकलेट
-
जीवा वर्षा कला संगम समिति (मेहरागांव): चुड़कानी भात, मूली/आलू का थेचवा, मडुवा मोमो
-
पहाड़ी बाउल बाई कैफू इंट्रप्रेसेस: जम्बू, भांग, जीरा, लहसुन, अदरक पाउडर से बने नूडल्स
-
चेली ऑर्गेनिक फूड्स: बड़ियां, मंगोड़ी, गुलाब/चंदन धूप, बिच्छु चाय, पहाड़ी नमक
-
फुलारी ईको प्रिंट: हैंडमेड सलवार सूट, साड़ी, स्टोल और ऐपण शोपीस
-
इजा रशिया: आलू गुटका, गेठी गुटका, मटन भात, कचौड़ी और पुआ
-
जस्ता रिट्रीट एंड स्पा (मुक्तेश्वर): पहाड़ी शिकार चिकन, बुरांश खीर, झिंगुरा खीर, गहत दाल, पहाड़ी राजमा
-
के.एम.वी.एन.: भट्ट के डुबके, गहत गडेरी, कुमाऊनी रायता, कुमाऊनी मटन भात, कुमाऊनी थाल
-
ज़ेन यम चा (जापानी डिश): वैज और नॉन-वेज फ्लेवर में जापानी व्यंजन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बटोरी वाहवाही
फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कला को मंच मिला।
लोक संस्कृति एवं सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें पारंपरिक नृत्य और लोक गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, वेद साह, मन्नू साह, सिद्धार्थ साह, डी.जी.सी.एस. शर्मा, मनोज बिष्ट, स्नेह छाबड़ा, रुचिर साह, प्रीति सेठी, सी.पी. भट्ट, प्रदीप जेठी, लोकेश जोशी, सी.वी.एस. बिष्ट, रौशनी सनवाल, अनुज साह, मोहित जगाती, आशीष नंदा, सुरेश साह, सुमित खन्ना, भगवती लोहानी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, ई.ओ. द्वितीय विनोद सिंह जीना, हरीश राणा, मोहित साह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
दिग्विजय बिष्ट (अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन):
“फूड फेस्टिवल का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन देना और पहाड़ी खानपान को नई पहचान दिलाना है।”
सरिता आर्या (विधायक, नैनीताल):
“ऐसे आयोजन न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और पहचान भी दिलाते हैं।”













Leave a Reply