उत्तरांचल प्रेसक्लब में धूम धाम से मनाया गया पीएम नरेंद्रा मोदी का जन्मदिन

देहरादून :  बुधवार दिनांक 17 सितम्बर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का 75 वां जन्मदिन नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड द्वारा  उत्तरांचल प्रेसक्लब में बड़े हर्षोल्लाष से मनाया गया। इस मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  रवि चाणक्य  मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार परमार  द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उ‌द्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उमेश कन्नोजिया  महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० ज्योति श्रीवास्तव  पूर्व राज्य मंत्री , राजकुमार पुरोहित , कवी  अनिल अग्रवाल  राष्ट्रीय कवी संगम श्रीकांत शर्मा  राष्ट्रीय साहित्य मंच आदि ने इस कार्यक्रम की सोभा बढ़ाई। और कवी सम्मलेन का आयोजन किया गया,

नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड में नए प‌दाधिकारियो को दायित्व प्रदान किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग की अपेक्षा की गयी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री राकेश थपलियाल, कुमाऊँ मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी० पी० सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री रवि कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिगपाल सिंह रमोला, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा लोक गायक श्री साहब सिंह रमोला, प्रदेश महामंत्री श्री कुलभूषण सिलोड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अनिल जोशी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला शाखा) श्रीमती निशा शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद सिलोड़ी जी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!