UKD अधिवेशन में पत्रकार पर हमला, रामनगर में मचा हंगामा

नैनीताल : जनपद नैनीताल के  रामनगर से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी के कार्यक्रम में पत्रकार पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है। 

 खबर विस्तार से 

बीती बुधवार को जनपद नैनीताल के रामनगर में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का 22वाँ द्विवार्षिक महाधिवेशन था, जहां केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था। महाअधिवेशन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हुए थे। साथ ही कवरेज के लिए पत्रकार भी वहां पहुंचे हुए थे। यह महाधिवेशन पिरूमदारा क्षेत्र के बसई में आयोजित किया गया था। मंच पर कई कार्यकर्ता चढ़ गए और केंद्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बहस का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ते दिखे। कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। हंगामें को एक पत्रकार ने कैमरे में  कैद कर लिया, इसे देख कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं ने पत्रकार का मोबाइल एवं माइक छीन लिया और रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो डिलीट कर दिया।

पत्रकार पर हमला

एक पत्रकार ने घटनाक्रम रिकॉर्ड करना शुरू किया। जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं को रिकॉर्डिंग का पता चला, 30-40 कार्यकर्ताओं ने पत्रकार को घेर लिया। उन्हें एक कमरे में खींचा गया, फोन और माइक जब्त किए गए, और रिकॉर्ड किया गया वीडियो डिलीट कर दिया गया। पत्रकार की शर्ट का कॉलर भी पकड़ा गया और उन्हें कवरेज बंद करने के लिए धमकाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!