उत्तराखंड में चौकीदार भर्ती: एक पद के लिए 20 से अधिक अभ्यर्थी कतार में

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में चौकीदार (चौकीदार भर्ती 2026) के 2364 पदों पर नियुक्ति के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा 4 फरवरी से शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 48,834 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यानी औसतन हर एक पद के लिए 20 से अधिक अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रयाग पोर्टल के माध्यम से लिए जा रहे हैं और आवेदन के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया था। I

खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं से नीचे रखी गई है, बावजूद इसके बड़ी संख्या में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं ने भी आवेदन किया है। यह राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की स्थिति को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और नियमों के तहत चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला वार पदों का विवरण

जिला पदों की संख्या
पौड़ी 340
टिहरी 268
नैनीताल 208
पिथौरागढ़ 197
देहरादून 195
चमोली 179
उत्तरकाशी 135
चंपावत 120
रुद्रप्रयाग 106
बागेश्वर 89
ऊधमसिंह नगर 182
हरिद्वार 91
कुल पद 2364

जिला वार प्राप्त आवेदन (उपलब्ध आंकड़े)

जिला आवेदन संख्या
पौड़ी 4400
टिहरी 4804
नैनीताल 3356
पिथौरागढ़ 5736
देहरादून 2195
चमोली 4625
उत्तरकाशी 5590
रुद्रप्रयाग 2529
बागेश्वर 2517
हरिद्वार 2724
उधम सिंह नगर

चंपावत

3555

2353

कुल आवेदन 48,834

बेरोजगारी का संकेत

चौकीदार जैसे पदों पर भी हजारों ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं का आवेदन करना इस बात का संकेत है कि राज्य में रोजगार के अवसर सीमित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी नौकरी की सुरक्षा और स्थिर आय युवाओं को आकर्षित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!