मसूरी में बजेगी शहनाई: भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav 14 मार्च को रचाएंगे शादी, देहरादून में हुआ जोरदार स्वागत

देहरादून। Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव 13 और 14 मार्च को मसूरी के एक बड़े होटल में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी समारोह के लिए वह उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने देहरादून स्थित Cricket Association of Uttarakhand (सीएयू) कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों को विवाह का निमंत्रण दिया।

सीएयू दफ्तर में ढोल-दमाऊं के साथ हुआ स्वागत

देहरादून पहुंचने पर कुलदीप यादव का सीएयू कार्यालय में पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। ढोल-दमाऊं की थाप के बीच एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सीएयू के पूर्व सचिव Mahim Verma ने कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप जीतने और आगामी विवाह के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद कुलदीप यादव ने सीएयू सचिव Kiran Verma से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सचिव किरन वर्मा ने भारतीय क्रिकेटर को Kedarnath Temple की प्रतिकृति और Badrinath Temple का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।

मसूरी में 13-14 मार्च को होंगी शादी की रस्में

कानपुर निवासी कुलदीप यादव अपने विवाह समारोह के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। राजधानी देहरादून पहुंचने के बाद वह सीधे Mussoorie के लिए रवाना हो गए, जहां शादी की सभी रस्में 13 और 14 मार्च को पूरी की जाएंगी। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी मसूरी पहुंच चुके हैं।

क्रिकेट जगत की हस्तियां होंगी शामिल

सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में करीब 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और Gautam Gambhir जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से करेंगे शादी

बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से हो रही है। वंशिका भी कानपुर की रहने वाली हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रही हैं। दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून को Lucknow में हुई थी। कुलदीप यादव का परिवार कानपुर के जाजमऊ इलाके में रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!