DM के आदेश पर ताबड़तोड़ छापा: हरिद्वार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और घटतौली के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में बहादराबाद क्षेत्र के रावली महदूद में पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। मौके से एक आरोपी जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 डीएम के निर्देश पर लगातार चल रही कार्रवाई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत जिला पूर्ति विभाग को नियमित छापेमारी करने के आदेश दिए गए हैं।

 जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण और घटतौली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस छापेमारी अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी और थाना सिडकुल की चीता पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!