देहरादून। उत्तराखंड में मौसम को लेकर अगले कुछ घंटे संवेदनशील बताए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से 30 अगस्त 2026 को दोपहर 1:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के छह जिलों के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ यानी Flash Flood का कम से मध्यम खतरा हो सकता है।
इन 6 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ संवेदनशील वाटरशेड क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है।
इन इलाकों में विशेष सतर्कता
अलर्ट के दायरे में सुद्धोवाला, सेलाकुई, शिवपुरी, ऋषिकेश, घनसाली, पोखरी, पीपलकोटी, तुंगनाथ और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर कुछ जगहों पर अचानक जलस्तर बढ़ने और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनने का खतरा बताया गया है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन और मौसम संबंधी चेतावनी को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नदी-नालों, गदेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की जरूरत है।
Flash Flood Alert: अगले कुछ घंटे खास तौर पर संवेदनशील बताए गए हैं। अचानक पानी आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने में देरी न करें।













Leave a Reply