दुखद : कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की पत्नी का निधन, दिल्ली में ली आखरी सांस

अल्मोड़ा :  इस वक्त अल्मोड़ा जिले से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार  कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की पत्नी एवं अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट अब नहीं रही। बीते लंबे समय से वह  गंभीर बीमारी से जूझ रही थी

वह  पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल  के आईसीयू  में। भर्ती थीं। मंगलवार को वह जिंदगी की जंग हार गई।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और अल्टो की जबरदस्त भिड़ंत मे 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उमा सिंह बिष्ट अल्मोड़ा की सक्रिय राजनीतिक हस्तियों में गिनी जाती थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की थीं।

उनकी सादगीपूर्ण छवि और जनसेवा के कारण वह क्षेत्र की जनता में विशेष लोकप्रियता रखती थीं। राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी और महिलाओं को पंचायत स्तर पर नेतृत्व देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ेंमंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के साथ विधायकों की दिल्ली दौड़। अमित शाह आदि से मिले

उनके निधन की खबर मिलते ही अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उमा सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी सेवाएं और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

उमा सिंह बिष्ट के निधन से अल्मोड़ा की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। उनका अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!