मंत्री भरत चौधरी ने दरबार साहिब में टेका मत्था, चर्चा में रहे बड़े मुद्दे

देहरादून।  उत्तराखण्ड के खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जहां उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय,
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज,
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और SGRR एजुकेशन मिशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि:

“SGRR ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सराहनीय पहल हैं।”

पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है।
साथ ही उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर बल दिया, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

SGRR संस्थानों को दी बधाई

अंत में कैबिनेट मंत्री ने SGGRR ग्रुप के संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह संस्थान आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!