त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की गोपनीय सूची लीक होने से जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
महिलाओं की ड्यूटी 60 से 80 km दूर लगाई गई है, सुरक्षा आवास की कोई व्यवस्था नही की गई है। उक्त पत्र की अनदेखी की गई है।
पिथौरागढ़ : त्रिस्तरीय चुनाव 2025 के लिए मतदान स्थलों में अधिकारियों व कर्मचारियों की गोपनीय सूची लीक हो गई है जो अब सोशल मीडिया में तैर रही है।
इस बात से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है । आपको बता दें सीमांत जनपद में यह पहला मामला सामने आया है। अब जिला प्रशासन नई सूची बनाने की बात कर रहा है और गोपनीय सूची लीक करने वाले कर्मचारी या अधिकारी पर कानूनी कार्यवाही और जांच की बात कर रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी मतदेय स्थल में लगाने के लिए गोपनीयता रखी जाती है। यह सूची कहीं इस तरह से गुजरते हुए सील पैक में मतदेय स्थल में पहुंचाई जाती है। जैसे ही यह सूची सोशल मीडिया में पहुंची जिला प्रशासन के हाथ ,पांव फूल गए।
सूची के लीक होने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि कई लोगों की ड्यूटी नियमानुसार नहीं लगाई गई है गंभीर रोगी जो डायलिसिस में चल रहे हैं और गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी भी दूर स्थलों में लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी का कहना है कि गोपनीय सूची के लीक होने की जांच कराई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं की ड्यूटी 60से 80km दूर लगाई गई है, सुरक्षा आवास की कोई व्यवस्था नही की गई है। उक्त पत्र की अनदेखी की गई है।
Leave a Reply