Indian Oil TB Patients: टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा जनपद हरिद्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण किट वितरित की गई।
650 टीबी मरीजों को लिया गया गोद
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), पानीपत रिफाइनरी विवेक शर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री के “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी हरिद्वार जिले के करीब 650 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए गोद लिया गया है।
पोषण किट से मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नलिन असवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा प्रदान की गई पोषण किट से मरीजों को टीबी से लड़ने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय सामाजिक योगदान बताया।
कॉर्पोरेट भागीदारी से अभियान को मिल रही मजबूती
एसटीएस (टीबी कार्यक्रम) लक्सर के अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल की इस पहल से प्रेरित होकर अन्य कॉर्पोरेट संस्थाएं भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए आगे आ रही हैं, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिल रही है।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कनिका शर्मा, अवनीश कुमार और आशीष शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













Leave a Reply