उत्तराखंड की मशहूर गायिका के पति पर लगा दुष्कर्म का आरोप

हल्द्वानी :  उत्तराखंड की मशहूर  गायिका मालविका उपाध्याय के पति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी अनुसार मुखानी क्षेत्र की महिला ने उनके पति रितेश जोशी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है । जिसकी शिकायत उसने पुलिस में  की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद मजबूरन महिला को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा इसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने इवेंट मैनेजर रितेश जोशी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

महिला (40) ने कोर्ट को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से बातचीत थी। रितेश उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी। महिला के अनुसार उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई ।इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!