निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से केंद्र को सील कर ताला जड़ दिया।
बिना हस्ताक्षर वाले दस्तावेज मिले, स्टाफ नहीं दे पाया जवाब
निरीक्षण टीम को केंद्र में कई ऐसे आवेदन अभिलेख मिले जिन पर आवेदकों के आवश्यक हस्ताक्षर ही मौजूद नहीं थे।
जब टीम ने इन दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की तो CSC में कार्यरत स्टाफ कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका।
सेवाओं पर निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूली भी पकड़ी गई
छापेमारी के दौरान टीम ने प्रमाण पत्र और अन्य सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की पुष्टि की।
साथ ही 27 नवंबर 2025 से दैनिक रजिस्टर अपडेट न होना, दस्तावेजों का अधूरा रखरखाव और अन्य प्रशासनिक अनियमितताएं भी सामने आईं।
SDM कुमकुम जोशी के नेतृत्व में हुई कड़ी कार्रवाई
यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें टीम ने सभी सेवाओं, लेन-देन के रिकॉर्ड, अभिलेखों और शुल्क विवरण की गहन जांच की।
केंद्र संचालक के जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर प्रशासन ने केंद्र को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया।
DM सविन बंसल बोले—“जनहित सर्वोपरि, अनियमितता बर्दाश्त नहीं”
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कहा—
“जन-सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखेगा।”
उन्होंने निर्देश दिया है कि जिले के सभी CSC केंद्रों पर अभियान निरंतर जारी रहेगा और जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, तुरंत ताला लगाया जाएगा।
जिले में CSC केंद्रों पर छापेमारी अभियान जारी
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में CSC केंद्रों पर विशेष निगरानी अभियान जारी है।
इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।












Leave a Reply