पेपर से पहले ब्रेक! UKPSC का अचानक फैसला, दो परीक्षाएं स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता भर्ती से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 9 मई 2025 को प्रस्तावित भौतिक शास्त्र (Physics) और 10 मई 2025 को होने वाली नागरिक शास्त्र (Civics) की परीक्षा अब आयोजित नहीं होगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये दोनों परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।

यह परीक्षाएं उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सामान्य एवं महिला शाखा भर्ती 2025 के अंतर्गत आयोजित होनी थीं। हाल ही में जारी परीक्षा कैलेंडर में भी इनका उल्लेख किया गया था, लेकिन अब अभ्यर्थियों को नई तिथि का इंतजार करना होगा।

आयोग ने बताया है कि इन परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!