उत्तराखंड में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’! अगले 3 घंटे भारी, इन 4 जिलों में आफत वाली बारिश का खतरा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए Orange Alert जारी किया है। 14 अगस्त 2026 को दोपहर 1:04 बजे से शाम 4:04 बजे तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जनपदों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, भारी वर्षा तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में ज्यादा असर की संभावना

चेतावनी के अनुसार रुड़की, लक्सर, ऋषिकेश, डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में अचानक तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Orange Alert को देखते हुए लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में भी अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए।

नोट: मौसम की स्थिति तेजी से बदल सकती है। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!