
हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार लोगों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल पांच लोगों का उपचार कराया गया।
कालसी थाना के एसएसआई नीरज कठैत के मुताबिक, बोलेरो वाहन हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राधिका (2 वर्ष), पुत्री डमर, और नरबहादुर (56 वर्ष), पुत्र गंगा बहादुर, निवासी अछाम कटारी, नेपाल के रूप में हुई है।

वहीं, घायलों में वाहन चालक चमन लाल (45 वर्ष), पुत्र हर्सू, निवासी चडगांव, शिमला (हिमाचल प्रदेश), डमर (32 वर्ष), पुत्र नरबहादुर, निवासी ठकारी, जिला अछाम (नेपाल), निशा (14 वर्ष), पुत्री दिनेश, निवासी कंचनपुर, जिला अछाम (नेपाल), उर्मिला (30 वर्ष), पत्नी डमर और प्रदीप (5 वर्ष), पुत्र डमर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मजदूर थे और हिमाचल प्रदेश में काम पूरा करने के बाद अपने घर नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो हादसे का शिकार हो गई।














Leave a Reply