दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने दबोचा, इस राज्य से हुई गिरफ्तारी

देहरादून : दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट मामले में  आरोपी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा जो लंबे समय से फरार चल रहा था उसे अब पुलिस ने दबोच लिया है। आपको बता दें कल मुकेश बोरा की भागने में मदद करने वाले 4 लोगों कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और आज मुकेश को भी गिरफ्तार कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार  आरोपी  मुकेश बोरा को  पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की वह यहां से दिल्ली भागने के फिराक में था लेकिन उससे रहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।  लंबे समय से  आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलााश में जुटी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!