जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन तक मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज : मानसून के जाने के बाद कुछ समय तक बारिश  की झमाझम देखने को मिली थी लेकिन अब मौसम में परिवर्तन आने लगा है। बढ़ते दिनो के साथ तापमान में भी गिरावट देखने मिल रही है सुबह और श्याम को ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम फिलहाल शुष्क चल रहा है जायल कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नवंबर महीने का पहला सप्ताह शुष्क मौसम से जूझने वाला है। आगामी 7 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम की बेरुखी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉 ईडी के आने से पहले में अपना सामान ठिकाने लगा देता था, सीएम धामी रात 2 बजे मेरे दरवाजे पर खड़ा था, हरक सिंह

मौसम शुष्क रहने के चलते देहरादून में तापमान में दोगुना अंतर है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अभी देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध जा सकती है।

मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में सूखा पड़ा हुआ है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कहीं-कहीं तो बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी। बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लगातार सामान्य से अधिक बन रहे, जिससे नवंबर महीने की शुरुआत में भी पंखे चल रहे हैं। उत्तराखंड में पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!