यहां कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत।

उत्तरकाशी :  जिले के त्यूणी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर रात शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हुई। मृतकों की शिनाख्त ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ऐठान गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!