FRI 5 दिन के लिए हुआ बंद, जानें क्या है वजह

देहरादून : अक्टूबर की 2 तारिक से अगले 5 दिन तक वन अनुसंधान संस्थान यानी की FRI को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है। यह निर्णय गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए लिए गया है। एवं वन विभाग से भी पिंजरा लगाने के लिए आग्रह किया गया है।

 गुलदार की सक्रियता बढ़ने से FRI में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को जान का खतरा  हो सकता है। FRI में देश के साथ साथ विदेश से भी पर्यटक घूमने आते है। लिहाजा पर्यटकों की सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए FRI प्रशासन ने पूरे परिसर को स्थानीय से लेकर बाहरी पर्यटकों के लिए 5 दिन तक बंद कर दिया है।

 मिली जानकारी  अनुसार, बीती रोज गुलदार ने FRI  में  एक वन्यजीव का शिकार भी किया, जिसका अधिकांश खाया हुआ शव संस्थान के एक वन मार्ग पर पाया गया है।

FRI के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक, गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, संस्थान परिसर में 02 अक्तूबर से 06 अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही परिसर में सुबह और शाम की सैर पर भी रोक लगाई गई है।

एफआरआइ प्रशासन ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने का आग्रह भी किया गया है। ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!