देहरादून/उधम सिंह नगर/पिथौरागढ़।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने दो जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
इन 2 जिलों में रहेगी 28 जनवरी को छुट्टी
उधम सिंह नगर
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार
- जनपद उधम सिंह नगर में
- सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी विद्यालय
- CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड व अन्य बोर्ड
- तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में
👉 कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 28 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।
⚠️ आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पिथौरागढ़
जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टाई द्वारा जारी आदेश के अनुसार
- जनपद पिथौरागढ़ में
- कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय
- तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में
👉 28 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों को आदेश के सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा, ठंड, बारिश और संभावित बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम सामान्य होने पर आगे की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।













Leave a Reply