देहरादून में छात्रवृत्ति पर सख्ती: 16 फरवरी तक 100% भौतिक सत्यापन के कड़े निर्देश

वित्तीय वर्ष 2025–26 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत चल रहे भौतिक सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देहरादून श्री अभिनव शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि छात्रवृत्ति योजनाओं का भौतिक सत्यापन कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अवशेष 18 विद्यालयों में लंबित सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा दिनांक 16 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर सत्यापन पूरा होने से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!