देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के 7 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दौरे से एक दिन पहले जिलाधिकारी Savine Bansal और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramendra Singh Dobal ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने डोईवाला से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
होटल गॉडविन में परखी व्यवस्थाएं
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित Hotel Godwin का भी दौरा किया। यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अल्प विश्राम करने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने होटल परिसर और वहां तक जाने वाले संपर्क मार्ग का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने होटल में विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग, फायर सेफ्टी, लिफ्ट, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, मीटिंग हॉल और पार्किंग की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
डीएम सविन बंसल ने होटल प्रबंधन को तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को जेनसेट के साथ वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति में कार्यक्रम प्रभावित न हो।
आज शाम तक पूरी हों व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों को आज शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों से सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं।
संपर्क मार्ग पर सुरक्षा और सफाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने Raiwala स्थित होटल गॉडविन तक जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपर्क मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
विकास कार्यों की होगी समीक्षा
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को Haridwar पहुंचकर उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों, संचालित योजनाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा सहित लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल और फायर सेफ्टी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।













Leave a Reply