मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (DDRC) अब बड़ी मदद साबित हो रहा है। कर्जन रोड स्थित गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में चल रहे इस केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
हर बुधवार गांधी शताब्दी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, जबकि विकासनगर एसडीएच में प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग बोर्ड की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सितंबर 2025 से अब तक:
600 से अधिक यूडीआईडी कार्ड जारी
600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए
250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया
जनपद देहरादून में अब तक कुल 30,739 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।
डीडीआरसी केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी और लर्निंग थेरेपी जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।
दिव्यांग सेवाओं की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8791009301 जारी किया गया है।
जिला प्रशासन का दावा है कि केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक और सरल तरीके से सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।












Leave a Reply