उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूरे उत्तराखंड में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार वाले दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह आदेश उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रमुख सचिवों, जिलाधिकारियों, पुलिस महानिदेशक तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा नाम रहे हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!