उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, तेल कंपनियों ने लोगों से पैनिक बाइंग न करने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में ईंधन आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां — Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Indian Oil Corporation Limited — ने संयुक्त रूप से लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) और घरेलू एलपीजी गैस सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

कंपनियों के अनुसार टर्मिनलों और डिपो से लेकर पेट्रोल पंपों तक ईंधन आपूर्ति शृंखला पूरी तरह प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है। राज्य के सभी जिलों में ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुनःपूर्ति भी की जा रही है।

तेल कंपनियों ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यभर में एलपीजी की उपलब्धता सामान्य है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का संग्रहण (पैनिक बाइंग) न करें। उन्होंने कहा कि ईंधन उपलब्धता से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!