उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण बस सड़क हादसा, कई यात्री घायल

सत्याखाल मोटर मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त,

बस में सवार कई यात्री हुए घायल

 

पौड़ी। पौड़ी- सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जिन्हे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पौड़ी से देहचौरी की जा रही सवारियों भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस हादसे में कई यात्री कई घायल हो गए। सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना करीब साढ़े तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!