पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। खिर्सू क्षेत्र के पास एक मैक्स वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे।
बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गए।
8 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के समय मैक्स वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इन लोगों को आई चोटें
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है:
- गगन सिंह (75)
- सतेश्वरी देवी (50)
- संगीता देवी (23)
- अंजू (24)
- मंगल सिंह (32)
- गुड्डी देवी (55)
- गौतम सिंह (26) — सभी निवासी पैठाणी
वहीं बाइक सवार गजेन्द्र सिंह (42), निवासी पाबौ, भी इस हादसे में घायल हुआ है।
पुलिस जांच जारी, बड़ा हादसा टला
पुलिस के अनुसार, समय पर रेस्क्यू होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply