Advertisement

पेंशन अटकी तो यहां पहुंचे! 30 नवंबर तक शिकायतों का होगा समाधान

देहरादून: उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (DLC) जमा करने या पेंशन से जुड़ी दूसरी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। देहरादून स्थित साइबर कोषागार ने पेंशनरों की सुविधा के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत एक ही स्थान पर पेंशन संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

अभियान के दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। जिन बुजुर्गों को तकनीकी जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से DLC जमा करने में परेशानी हो रही है, उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा पेंशन भुगतान से जुड़ी समस्याओं और अन्य शिकायतों के निस्तारण में भी मदद की जाएगी।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें पेंशनर

साइबर कोषागार की ओर से पेंशनरों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या के समाधान के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। इसके लिए जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन लाना आवश्यक होगा। पेंशनर डालनवाला स्थित साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या बता सकते हैं।

उपकोषाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस विशेष अभियान के तहत शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को सौंपी गई है। पेंशनर अपनी समस्याओं के संबंध में मोबाइल नंबर 7500370037 और 7500900090 पर भी उनसे संपर्क कर सकते हैं।

यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा। ऐसे में जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, पेंशन भुगतान या अन्य संबंधित कार्यों में परेशानी हो रही है, वे निर्धारित अवधि के भीतर साइबर कोषागार पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!