Advertisement

शासन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र; देखें पूरी सूची

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 24 PCS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नए पदों पर तैनात किया गया है। ये सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और रुद्रप्रयाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन के आदेश के अनुसार, राजकुमार पाण्डे को चमोली से हटाकर देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी, अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून और शिप्रा जोशी को नगर निगम रुद्रपुर में उप नगर आयुक्त के पद से हटाकर नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

अर्पणा दौंठियाल को देहरादून के डिप्टी कलेक्टर पद से हटाकर डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक बनाया गया है। अजयवीर सिंह को डोईवाला चीनी मिल से टिहरी में डिप्टी कलेक्टर और तुषार सैनी को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

मनीष बिष्ट को ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल की जिम्मेदारी से हटाकर निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देवानंद को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, गौरव पाण्डेय को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार और रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

मुकेश चन्द्र रमौला को उत्तरकाशी से देहरादून, अमृता शर्मा को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा और शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार भेजा गया है।

चन्द्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी, मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार और अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं, सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को चम्पावत से हरिद्वार और संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर की नई जिम्मेदारी दी गई है।

रेखा को पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर और कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पद एवं विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!