उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
यह राजनीतिक घटनाक्रम उत्तराखंड में उस समय सामने आया जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख चेहरे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
इन नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम शामिल हैं:
- मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका)
- दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली)
- लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी)
- अनिल शर्मा (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस)
- संजीव रस्तोगी (अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल रुद्रपुर महानगर)
- पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस रुद्रपुर)
- मंजू जैन (महामंत्री, महिला कांग्रेस)
इसके अलावा राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
राजनीतिक मायने क्या हैं?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को कमजोर कर सकता है, वहीं भाजपा के लिए इसे जमीनी स्तर पर मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।












Leave a Reply