शर्मनाक: यहां पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून : उत्तराखंड में आय दिन दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है।
वही एक दिल दहला देने वाली खबर चंपावत के सल्ली क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां पर हथियारों के बल पर कुछ दरिद्रो ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही तीन लोगों पर नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
हालांकि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन भी किए। बुधवार को चंपावत कोतवाली में एक पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार व्यक्ति हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। बताया कि पांच मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी। मैंने फोन में पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था।
तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4:00 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक कमरे डेयरी में बंधी हुई और नग्न अवस्था में मिली।
पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू और बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!