7 दिन में चांदी 24000 रुपये महंगी, सोना ₹12000 उछला, Gold-Silver New Rates

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में निवेश करने से पहले अगस्त महीने में अब तक इन कीमती धातुओं के भाव में आए बदलाव पर नजर डाल लेना जरूरी है. सात कारोबारी दिनों में इनका भाव काफी बदल गया है.

सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने या फिर निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इनकी कीमतों में इस महीने अब तक आए बदलाव पर नजर डाल लेना जरूरी है. बीते 7 कारोबारी दिनों मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में 24000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा का उछाल आ चुका है. वहीं सोना भी तेजी से भागते हुए 12000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया है. रुक नहीं रही चांदी में तेजी
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत के बारे में, तो अगस्त महीने के सात कारोबारी दिनों में एमसीएक्स सिल्वर प्राइस में तगड़ा बदलाव आया है. बीते 31 जुलाई को 1 Kg Silver Price 2,17,198 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन इस महीने की शुरुआत से ही ये रॉकेट की रफ्तार से भाग रही है. मंगलवार को खुलने के साथ ही MCX Silver Price 2,41,999 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इस हिसाब से देखें, तो 7 दिन में चांदी 24,801 रुपये महंगी हो गई है. 

खुलते ही उछाल, हाई से इतना सस्ती
बीते कारोबारी दिन वायदा कारोबार में 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली इस चांदी का भाव 2,36,967 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई ये कीमती धातु एक झटके में 5,032 रुपये महंगी होकर 2.41 लाख रुपये के पार निकल गई. हालांकि, हालिया ताबड़तोड़ तेजी के बाद भी सिल्वर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. 29 जनवरी को चांदी का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यहां से ये अब भी 1,78,049 रुपये सस्ती मिल रही है. 

सोना भी रॉकेट की रफ्तार से भागा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमत में भी उछाल का सिलसिला जारी है. सोमवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,53,099 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही ये कीमती पीली धातु उछलकर 1,55,437 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची. इस हिसाब से देखें, तो ओपनिंग के साथ ही सोना 2,338 रुपये महंगा हो गया. 

7 दिन में इतना बदला Gold Rate
अगस्त के सात कारोबारी दिनों में अब तक सोने की कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो ये चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए तेजी से उछला है. 31 जुलाई को MCX Gold Rate क्लोजिंग के समय 1,43,376 रुपये रिकॉर्ड किया गया था और मंगलवार को शुरुआत भाव 1,55,437 रुपये से तुलना करें, तो 5 अक्तूबर की एक्सपायरी वाला सोना 12,061 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!