देहरादून: गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा, निकले पिस्टल, लाठी-डंडे

देहरादून में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडों से दोनों ने एक-दूसरे पर वार किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 

देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पिस्टल निकल गई. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. एक-दूसरे पर लाठी और डंडों से वार किया गया.

मामला 21 अगस्त का है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. 21 की रात देहरादून में जमकर हंगामा हुआ. यहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई. एक युवक ने बीच सड़क पर पिस्टल निकाल ली. दोनों पक्षों ने डंडों से एक दूसरे डंडों से वार किया.

इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाड़ी खड़ी करने को लेकर बात शुरु हुई थी. अनबन बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर पहुंच गई. कुछ देर तक सड़क पर यह हंगामा चलता रहा. पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रेमनगर इंचार्ज नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!