
प्रशिक्षण के दौरान भोजन माताओं को बताया गया कि बच्चों के लिए भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। रसोई को स्वच्छ रखने, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से संग्रहित करने, भोजन पकाने के दौरान सावधानियां बरतने और बच्चों को साफ वातावरण में भोजन परोसने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया।
फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए भी भोजन तैयार करने की सही प्रक्रिया समझाई गई। विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से भोजन माताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन बनाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में भोजन माताओं के साथ विद्यालय के स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे और प्रीति राणा ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर भोजन माताओं को प्रशिक्षण दिया।

फाउंडेशन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य मध्याह्न भोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। साथ ही विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है, ताकि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिल सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को भोजन माताओं और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में उपयोगी पहल बताया।













Leave a Reply