उत्तराखंड में यहां फूफा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म, भतीजी भाग कर पहुंची पुलिस स्टेशन

हलद्वानी : देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के खिलाफ  अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिस कारण देवभूमि की छवि धूमिल हो रही हैं, बढ़ते मामलों से लगता है की अपराधियों के बीच अब कानून का खौफ ना के बराबर है। ताजा मामला हलद्वानी का है जहां रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आ आई है।

यह भी पढ़ें : सपनो के पीछे दौड़ लगा रहे युवक की जिंदगी पर लगा विराम, परिवार में मचा कोहराम

आपको बता दें  हल्द्वानी के टांडा जंगल में फूफा ने अपनी 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि फूफा अपनी भतीजी को नौकरी लगवाने के बहाने बाइक से हल्द्वानी लेकर आ रहा था, इसी बीच फूफा ने टांडा जंगल में भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह नाबालिग पुलिस बैरियर तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!