SGRRU में ‘NEP: Education to Viksit Bharat’ थीम पर शिक्षा समागम, शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध कार्य

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU), देहरादून में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS 2026) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘NEP: Education to Viksit Bharat’ रही। शिक्षा समागम में विश्वविद्यालय के 45 शोधार्थियों और 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों, इसके लाभों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा।

NEP 2020 विकसित भारत की मजबूत आधारशिला: कुलपति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि युवाओं में कौशल, नवाचार, शोध और उद्यमिता की भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी है।

कुलपति ने कहा कि आज का युवा अपने ज्ञान और प्रतिभा का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि एनईपी के संकल्प के साथ शिक्षा, शोध और नवाचार को आगे बढ़ाकर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आईआईसी निदेशक प्रो. डॉ. द्वारिका प्रसाद नैथानी ने छात्र-छात्राओं को Startup और Entrepreneurship से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच विकसित करने तथा नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमिता और Innovation की भावना विकसित होने से वे रोजगार तलाशने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी भी बन सकते हैं।

शोधार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए शोध कार्य

शिक्षा समागम के दौरान विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने अपने-अपने Research Work को Posters के माध्यम से प्रदर्शित किया। शोधार्थियों ने अपने शोध विषयों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

शोध प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने विचारों एवं शोध कार्यों को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों और शोधार्थियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, प्रो. पंकज चमोली तथा विश्वविद्यालय के NEP संयोजक एवं सह-संयोजक ने सभी छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!