Advertisement

गजब आस्ट्रेलिया की महिला से राजधानी में हो गई 11 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून : उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार   ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लेयर एलिजाबेथ जो लंबे समय से  देहरादून रहती है वह  11 लाख रुपए  की ठगी  का शिकार हो गई। जेके बाद क्लेयर ने इसकी  शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत में क्लेयर ने बताया  कि आरोपी अविनाश चाकोले ने उसे निवेश का लालच देकर जाल में फंसाया और धोखाधड़ी की।

यह भी पढ़ें 👉 गुस्साए लोगों ने रोका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफिला, डीएम को करना पड़ा फोन

क्लेयर द्वारा  एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र निवासी अविनाश रमेश चाकोले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।  थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लेयर एलिजाबेथ डी वेट जो वर्तमान में तपोवन रोड, रायपुर में रह रही हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि अविनाश ने उन्हें निवेश का झांसा देकर ठगी की। नेगी ने बताया की क्लेयर की  मुलाकात अविनाश से  28-29 अक्तूबर 2023 को एक टैटू स्टोर पर  हुई, उस समय अविनाश ने  खुद को एक केमिकल कंपनी का मालिक बताया और आकर्षक निवेश योजनाएं पेश कीं।

यह भी पढ़ें 👉 विवाद : पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने जमकर पीटा कार चालक को,वीडियो हुआ वायरल

क्लेयर ने अविनाश पर भरोसा कर 11 लाख रुपये का निवेश किया, निवेश करने के बाद  शुरू  शुरू में उन्हें मामूली ब्याज मिला। मार्च 2024 के बाद से उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला और जब क्लेयर ने  अपनी राशि वापस मांगी, तो अविनाश ने तीन महीने की नोटिस और जुर्माना लगाने की धमकी दी। कई बार अनुरोध करने के बावजूद पैसा नहीं लौटा और जब क्लेयर ने FIR दर्ज कराने की बात कही, तो अविनाश ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!