मुख्यमंत्री पर आने वाला है बड़ा संकट, देवता बोले
सोमवार 10 मार्च के दिन उत्तराखंड सचिवालय मैं अजीब घटना देखने को मिली। आपको बता दें दोपहर करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री चार धाम यात्रा की बैठक को लेकर सचिवालय में पहुंचे। जानकारी अनुसार जब मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के साथ बैठक में मौजूद थे उसी वक्त सचिवालय में एक कर्मचारी पर देवता अवतरित हो गए। जिस कारण वह व्यक्ति सचिवालय में जोर से चिल्लाने लगा।
चिल्लाते हुए व्यक्ति ने जोर जोर से कहा कि मुख्यमंत्री पर संकट आने वाला है। जिसे सुन कर आस पास मौजूद लोग भी चौंक गए। बहरहाल पुलिस ने व्यक्ति को शांत करते हुए परिसर से बाहर कर दिया।
इस घटना के बाद से पूरे परिसर में खुसर फुसर होने लगी की क्या वाकई में ऐसा होने वाला है, क्या सच में मुख्यमंत्री के ऊपर कोई बड़ा संकट आने वाला है, खैर ये तो भविष्य के गर्त में ही छुपा है कि मुख्यमंत्री के ऊपर संकट आता है कि नहीं।