Advertisement

उत्तराखंड में 10 साल के मासूम की हत्या, शव के किए कई टुकड़े, दहशत में लोग

हल्द्वानी (उत्तराखंड): काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मासूम की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत के माहौल है. पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

 

घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के पश्चिम खेड़ा की है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाला खूपकरण मौर्या अपने परिवार के साथ गौलापार के खेड़ा में रहता है. पिता के मुताबिक 10 वर्षीय मासूम अमित मौर्य अपने पिता के साथ रहता था, जो कक्षा 5 में पढ़ता था.

बताया जा रहा है कि बच्चे को पिता ने सोमवार दोपहर को अमित कोल्ड ड्रिंक लेने भेजा था, जिसके बाद से वह गायब था. जहां परिवार वाले और पुलिसकर्मी बच्चे भी तलाश कर रहे थे. सीसीटीवी में बच्चा एक युवक के साथ जाता दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉग एस्कॉर्ट की टीम और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बगीचे में गढ़ा खोदकर देखा तो बच्चे के कटे अंग मिले. बताया जा रहा है कि बच्चे का सिर और उसका एक हाथ नहीं मिला. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग पड़ी.

मृतक बच्चे का पिता बटाई पर खेती करता हैं. काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी रही. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. वहीं परिवार वालों ने पास के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है. साथ ही मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!