Advertisement

Breaking :उत्तराखंड में होने वाला है कैबिनेट विस्तार ? किनको मिलेगा मौका

देहरादून : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं, आपको बता दें लंबे समय से उत्तराखंड में 5 मंत्रियों के पद खाली है। बीते दिन मानसून विधानसभा सत्र के समापन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली गए हुए थे, जिसके बाद से फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस बार मंत्री मंडल का विस्तार होना तय है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ इस बार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दे दिए है, जिसके बाद से मंत्री पद दौड़ में शामिल विधायकों के फिर से कान खड़े हो गए है। लंबे समय से  5 मंत्री पदों के भरने का इंतजार हो रहा है। पहले भी कई बार मंत्री मंडल विस्तार के कयास लगाए गए लेकिन कयास विफल रहे। इस बार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई है। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस बार हरि झंडी मिलने की बात कही जा रही हैं। शीर्ष नेतृत्व के हरि झंडी मिलने के बाद जल्द इस इस संदर्भ में निर्णय लिया जा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संकेत देते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे मंत्री मंडल के खाली पदों को अब जल्द की भरा जाएगा। जिसके बाद से कैबिनेट में  कुछ नए चेहरों के कयास लगाए जा रहे है।

जिनमें  विधायक मुन्ना सिंह चौहान. खजान दास, मदन कौशिक, विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, आशा नौटियाल, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा आदि समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!