Advertisement

उत्तराखंड की 13 महिलाओं ओर किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरुस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानित।

आपको बता दें कि 8 अगस्त 2024 को उत्तराखंड की रानी लक्ष्मीबाई तीलू रोतेली की जयंती के अवसर पर  सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को वीरांगना तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अपनी सास को गुलदार के हमले से बचाने वाली विनिता देवी निवासी रुद्रप्रयाग को भी तीलू रौतेली पुरुस्कार दिया जायेगा।

डॉ माधुरी बड़थ्वाल को किया जायेगा सम्मानित

उत्तराखंड की पहली गढ़वाली महिला संगीत की अध्यापिका  डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल को गुरुवार को वर्ष 2023-24 के वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित  किया जाएगा

13 महिलाएं और किशोरियां होंगी  वीरांगना तीलू रौतेली पुरुष्कार से सम्मानित।

आपको बता दें गुरुवार को  कुल 13 महिलाओं और किशोरियों को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा. इनमें गढ़वाली लोक गायन के लिए डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून), सामाजिक क्षेत्र मे गीता गैरोला (उत्तरकाशी), शकुंतला दताल (पिथौरागढ़) और रीना उनियाल (टिहरी गढ़वाल), साहित्य के क्षेत्र में सोनिया आर्या (चंपावत), खेल के क्षेत्र में प्रीति गोस्वामी (अल्मोड़ा), नेहा देवली (बागेश्वर), संगीता राणा (हरिद्वार), अंकिता ध्यानी (पौड़ी), पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर (उधमसिंह नगर), साहसिक कार्य के लिए विनीता देवी (रुद्रप्रयाग), हस्तशिल्प के क्षेत्र में नर्मदा देवी रावत (चमोली) और विज्ञान के क्षेत्र में सुधा पाल (नैनीताल) को इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा

32 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी दिया जाएगा यह पुरुष्कार।

इन 32 कार्यकत्रियों को भी यह सम्मान दिया जायेगा।

इनमें उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी और पिंकी, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जया भारती देवी, उर्मिला देवी और दमयंती देवी, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी और पुष्पा देवी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, देहरादून से रजनी गुलेरिया और प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा और रेशमा, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चंपावत से सीमा जोशी और मंजू बिष्ट, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला और शोभा बौड़ाई, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी और सरोज द्विवेदी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी और अंजुरानी चौहान को वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!