केबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति का नाम दूसरी महिला ले लिखाया अपने साथ, मचा हड़कंप

देहरादून : उत्तराखंड में  राजनीतिक गलियों में एक खबर ने  हलचल मचा दी हैं। आजकल उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री आए दिन चर्चाओं में हैं, इस बार मामला केबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़ा हुआ है।

जानकारी  अनुसार  किसी अन्य महिला ने  अपनें  साथ सारे कागजात में केबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति का नाम लिखवाया हुआ हैं जिसका खुलासा रेखा आर्य ने खुद किया है और महिला पर आरोप लगाते हुए आईजी बरेली को पत्र लिखा है पत्र में   कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि कल्पना चतुर्वेदी ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों में जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि पर मेरे पति गिरधारी लाल साहू का नाम और मेरे बरेली स्थित आवास का पता दर्ज करवा रखा है।

रेखा आर्य ने यह भी आरोप लगाया है कि  मेरे बरेली स्थित आवास से 7 लाख रूपये और मेरी एक स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी इस महिला ने चोरी की है। इसके अतिरिक्त यह महिला जिस हुंडई क्रेटा कार से चलती है उस कार पर अवैध रूप से उत्तराखण्ड सरकार का बोर्ड व हूटर और नीली एवं लाल बत्ती लगा रखी है।

रेखा आर्य का कहना गया कि महिला और इसका कथित मौसा डा आरसी पाण्डेय कई तरह के गलत धंधों के गिरोह को संचालित करते हैं । मंत्री की तहरीर पर थाना बारादरी में भारतीय न्याय संहिता को धारा 318(4),330,336(3),340(2) व 305के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!