इंडिया में आया स्पाइडरमैन का तूफान! 4 दिन में छापे 300 करोड़, टूटे कितने रिकॉर्ड?

पीटर पार्कर की कहानी दुनियाभर में तो देखी जा रही है. लेकिन इंडिया में जो क्रेज इसे देखने के लिए नजर आया है, वो सचमुच हैरान करने वाली बात है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जिस तरह से दौड़ रही है, ये कह पाना मुश्किल नहीं कि बहुत जल्द टॉम हॉलैंड का स्पाइडरमैन इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सुपरहीरो बनेगा.
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला स्पाइडरमैन इस समय इंडिया में जो कहर बरपा रहा है, उसकी उम्मीद शायद ही किसी फिल्म प्रेमी ने की होगी. इस फिल्म को कई लोग पसंद करते हैं, ये तो सब जानते हैं. लेकिन इसे थिएटर्स में देखने का ऐसा क्रेज लोगों में उमड़ पड़ेगा, ये पिक्चर बनाने वालों ने भी नहीं सोचा होगा. खासतौर से इंडिया में. इंडिया में छाया स्पाइडरमैन
टॉम हॉलैंड वाली स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे इंडिया में जिस हिसाब से कमाई कर रही है, वो सचमुच चौंका देने वाले आंकड़े हैं. पहले ही दिन इस फिल्म ने MCU की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा. इंडिया में इसने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. फिर दो दिनों के अंदर स्पाइडरमैन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. जबकि वो दो दिन कामकाजी वाले थे.
हालांकि असली धमाका शनिवार-रविवार को हुआ. स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने अपने तीसरे दिन 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और तीन दिनों में इसकी कमाई 180 करोड़ रुपये नेट के पास पहुंच गई. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, चौथा दिन यानी संडे पिछले सभी दिनों से कई गुना बड़ा साबित हुआ. टॉम हॉलैंड की फिल्म ने संडे को 76-80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल नेट कलेक्शन 250 करोड़ के पार जा चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
MCU की फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने MCU की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को इंडिया में पीछे छोड़ दिया है. अब उसके आगे सिर्फ एवेंजर्स एंडगेम और अवतार वे ऑफ वॉटर का इंडिया लाइफटाइम कलेक्शन बचा है, जिसे पार करने के लिए उसके पास करीब 10 दिन तक का समय बचा है. क्योंकि 14 अगस्त से पहले तक इंडिया में ऐसी कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है, जो फिलहाल स्पाइडरमैन को टक्कर दे सके. देखना है कि पीटर पार्कर की कहानी इंडियन ऑडियंस को और कितना लुभाती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!