देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के लिए गर्व का क्षण है। एकेडमी के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों क्षितिज चवान, अनंत यादव और स्वास्तिक त्रिपाठी ने NDA 2026 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से एकेडमी परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर ललित मोहन जोशी, चेयरमैन, CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि तीनों अभ्यर्थियों को एकेडमी की ओर से निःशुल्क SSB इंटरव्यू प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग स्टाफ के समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार करेंगे।
वहीं एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरी एकेडमी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि NDA लिखित परीक्षा में सफलता पहला महत्वपूर्ण चरण होता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी SSB इंटरव्यू समेत आगामी सभी चरणों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
मेजर सामंत ने आगे कहा कि एकेडमी लगातार अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिल सके। नई तकनीकों और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को शामिल कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।












Leave a Reply