जनगणना में गैरहाजिरी पर सख्त कार्रवाई, 11 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति कार्यालय के 11 कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी न तो जनगणना ड्यूटी पर पहुंचे और न ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे जनगणना कार्य प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता नगर निगम देहरादून रमेश बिष्ट की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 21 से 23 अप्रैल और दूसरा प्रशिक्षण 30 अप्रैल को आयोजित किया गया था।

आरोप है कि खाद्यपूर्ति विभाग के कर्मचारी लोकेश पंत, श्रीमहाजन, मयंक सिंह, पंकज कुमार, संदीप बलूनी, होशियार सिंह, मोहन भट्ट, आनंद सिंह, आंचल, रजत नेगी और विनोद कुमार प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। साथ ही उन्होंने जनगणना तैनाती आदेश और जनगणना बस्ता भी प्राप्त नहीं किया।

सहायक अभियंता के मुताबिक इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजे गए थे। जनगणना कार्य बाधित न हो, इसके लिए इन कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!