Advertisement

हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट

एक शिशु हाथी की हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट से मौत हो गई। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई।
हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी मौत हो गई। शिशु हाथी हरिद्वार से देहरादून जा रही हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आयामोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत आज सुबह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया है। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन रोका गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई। हाथी पार निकल गए मगर उनके साथ मौजूद शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!