मौसम अपडेट : बारिश के साथ बढ़ने वाली है ठंड, सीएम धामी ने दिए सभी जिलाधिकारियों को ये निर्देश

उत्तराखंड : उत्तराखंड में मौसम  शुष्क बना हुआ है। अभी तक बारिश विहीन उत्तराखंड में तापमान में भी खास गिरावट नही आई है हालांकि पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है लेकिन मैदानी इलाकों में ठंड फिलहाल ज्यादा हावी नहीं हुई है। हालांकि सुबह और श्याम को तापमान दोपहर के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहता हैं। लेकिन अब आने वाले समय में मौसम का मिजाज बदलने वाला है लंबे इंतजार के बाद बारिश अब प्रदेश में दस्तक देने वाली है । आपको बता दें मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनो में बारिश होने वाली है जिसके बाद ठंड बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग को चेतावनी को  देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरों को शुरू करने के साथ ही बेघर लोगों और परिवारों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरों की सुविधा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!