
ललित मोहन जोशी सजग इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वह पिछले 18 वर्षों से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से अब तक लाखों युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा चुका है।
1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख युवाओं से संवाद
युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ललित मोहन जोशी उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं। इन कार्यक्रमों में युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सुपर-300 मिशन से हर साल 300 विद्यार्थियों को मुफ्त उच्च शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में भी ललित मोहन जोशी की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उनके नेतृत्व में संचालित ‘सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम’ के तहत हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के 300 योग्य छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट देकर निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को चिकित्सा, पैरामेडिकल, प्रबंधन, कंप्यूटर, होटल मैनेजमेंट, विधि समेत विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित न होने देना है।
वीर नारियों और सैनिक परिवारों के बच्चों को भी शिक्षा का सहारा
सुपर-300 मिशन के तहत भारतीय सेना में सेवारत सैनिकों के आश्रितों और वीर नारियों के बच्चों को भी निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके माध्यम से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर देकर उनका भविष्य संवारने का प्रयास किया जा रहा है।
ललित मोहन जोशी का मानना है कि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों और शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक ओर युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सही दिशा देने का अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ को उनके सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। नशामुक्त समाज के निर्माण और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की उनकी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।













Leave a Reply